कटनी ग्रामीण: रीठी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल: जगह-जगह गड्ढों से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय स्थित रीठी रेलवे स्टेशन रोड इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।