खगड़िया: नौरंगा में स्कॉर्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत के नौरंगा गांव में एनएच 107 पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 41 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नौरंगा गांव निवासी स्वर्गीय किशुन यादव के 41 वर्षीय पुत्र कमलेश्वरी यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद चौथम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहु