पनागर: बिलहरी में विकास की खुली पोल: बजबजाती नालियां और सड़क पर बहता सड़ांध मारता पानी, वीडियो आया सामने
नगर निगम के दावों और स्थानीय पार्षद के वादों की जमीनी हकीकत देखनी हो, तो बिलहरी के किसी भी मुख्य मार्ग का चक्कर लगा लीजिए। क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए नालियों का बजबजाता हुआ गंदा पानी अब सड़कों पर खुलेआम बह रहा है। हालत यह हो चुकी है कि सड़कों ने छोटे-मोटे गंदे तालाबों का रूप ले लिया है, जिससे उठने वाली सड़ांध ने स्थानीय निवासियों का जीना