चंदनकियारी: मुहर्रम को लेकर चंदनकियारी व भोजूडीह में शांति समिति की बैठक आयोजित
चंदनकियारी थाना और भोजूडीह ओपी परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।समय साढ़े चार बजे बताया गया कि चंदनकियारी में बीडीओ अजय वर्मा जबकि भोजूडीह में सीओ रवि कुमार आनंद ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण व अन्य विधि व्यवस्था की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।