रहुई: वेना के ब्रह्मस्थान के पास ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Rahui, Nalanda | Apr 30, 2026 वेना थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर ब्रह्मस्थान के समीप ओवरब्रिज पर बुधवार की देर शाम बाइक सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की जानकारी राहगीरों के द्वारा वेना थाना की पुलिस को दिया गया जहां सूचना मिलते ही वेना थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक बाइक सवार की पहचान करने में जुट गए। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई।