लखीसराय: जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघर चंद्र टोला स्थित किऊल नदी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत, किया गया पोस्टमार्टम।
जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघर चंद्र टोला स्थित किऊल नदी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघराचंद्र टोला निवासी छोटन महतो के पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई।