लखीसराय: नया बाजार बनखंडी चैती दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित, श्रद्धालु कर रहे पूजन
लखीसराय। शहर के नया बाजार मुख्य मार्ग के समीप स्थित बनखंडी चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर माता दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। शनिवार की पूर्वाह्न 7:15 पर श्रद्धालु माता का पूजन करते नजर आए।