पिछोर: पिछोर के चौपटिया करारखेड़ा गांव में अनियंत्रित महिंद्रा आईसर मकान में घुसी, घर और ट्रक क्षतिग्रस्त
पिछोर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौपटिया करारखेड़ा में आज शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 एक बड़ा हादसा सामने आया।जानकारी के अनुसार एक महिंद्रा आईसर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा।हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,वहीं ट्रक को भी भारी नुकसान पहुंचा है।गनीमत रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था,जिससे बड़ा हादसा टल गया