गोंडा: कोतवाली नगर पुलिस ने रानी जोत मार्ग से दो लोगों को ढाई किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार, चालान कर भेजे गए जेल
Gonda, Gonda | Feb 10, 2024 कोतवाली नगर पुलिस ने रानीजोत मार्ग से दो लोगों को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रेमानंद मय फोर्स क्षेत्र भ्रमण पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि रानीजोत मार्ग पर अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 व्यक्ति खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त अयाज व जावेद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर चालान कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।