गोंडा: धानेपुर इलाके में एक नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का 2 छात्रों पर लगा आरोप, मुकदमा दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 10, 2024 धानेपुर इलाके में संचालित एक स्कूल में पढ़ने वाली नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 2 छात्रों पर लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया है और मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई करने की बात कही है।