गोंडा: गोण्डा में रविवार को होगी RO/ARO की परीक्षा, DM ने परीक्षार्थियों को केंद्र पर 10 मिनट पहले पहुंचने की दी हिदायत
Gonda, Gonda | Feb 10, 2024 उ.प्र.लोक सेवा आयोग की तरफ से रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। रविवार को DM नेहा शर्मा ने बताया की जिले 27 केंद्रों पर 11616 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।प्रथम पाली की परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक होगी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक करायी जायेगी।