पटेरा: पटेरा में बिजली के खंभे से करंट लगने से दो गायों की चपेट में, 1 की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Patera, Damoh | May 30, 2026 पटेरा थाना के पढ़री तिराहा रोड के पास तेज आंधी और बारिश के दौरान एक लोहे के विद्युत पोल में अचानक करंट प्रवाहित हो जाने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया,बताया जा रहा शनिवार दोपहर 3 बजे करीब पोल में लगे अर्थिंग तार में करंट आ गया, इसी दौरान वहां से गुजर रही दो गायें पोल के संपर्क में आ गईं घटना में एक गाय की मौत हो गई।