भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार को शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे भंडरा मुखिया संघ द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप मुखिया संघ के सदस्यों ने डॉ. संजय कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।