भदोही: सराय छत्रशाह में एर्टिगा वाहन की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत, दो लोग घायल
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोड़ चौकी के सराय छात्रशाह में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सुंदर सरोज, दिनेश सरोज और दिलशाद घायल हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान सुंदर सरोज की मौत हो गई।