भदोही: सर्रोई में दो कारों की टक्कर के बाद एक कार दुकान में घुसी, दुकानदार के बेटे की हुई मौत
भदोही कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई में रविवार को दोपहर लगभग एक बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें पहले आमने सामने से तो कर टकराई और उसमें से एक कार सड़क किनारे मौजूद केराना के दुकान में जा घुसी। इस दौरान दुकानदार ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र शिवम गुप्ता की मौत हो गई। वहीं पूरी घटना में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।