चौमूं: सामोद थाना क्षेत्र के कानरपुरा गांव में दो कच्चे घरों में लगी भीषण आग, एक मवेशी और घरेलू सामान जलकर राख
Chomu, Jaipur | May 17, 2024 सामोद थाना इलाके के कानरपुरा गांव में एक मकान के पास बने दो कच्चे घरों में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर चौमूं से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जल गया।