चौमूं: जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बालमुकुंदपुरा नाडा बस स्टैंड के पास चलती कार में लगी अचानक भीषण आग,पानी डालकर पाया गया काबू
Chomu, Jaipur | May 16, 2024 जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर बालमुकुंदपूरा नाडा बस स्टैंड के पास चलती कार में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे परबालमुकंदपुरा नाडा बस स्टैंड के पास जयपुर की ओर जा रही एक कार के इंजन से अचानक धुंआ उठने लगा, कार चालक ने सूझ बूझ से काम लेते हुए तत्काल कार को रोक लिया ओर कार सवार से बाहर निकले।