चन्द्रपुरा: करमाटांड में महिला सम्मान समारोह में महिलाओं को सिलाई मशीन देकर किया गया सम्मानित
चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड पंचायत के टीमोड़ स्थित करमाटांड़ मैदान में शनिवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में बीसीसीएल के सीएसआर मद से 550 सिलाई मशीन गिरिडीह सांसद की अनुशंसा एवं आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव नवीन कुमार महतो के अथक प्रयास से चंद्रपुरा प्रखंड के महिला समूह के चंद्रपुरा सीएलएफ के समूह के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया।