न्यू भाऊपुर स्टेशन से डीएफसीसी लाइन का सामान लादकर जसवंतनगर जा रहे ट्रक चालक मैनपुरी जनपद के गढ़िया छीनकोरा निवासी राजवीर सिंह की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई।एंबुलेंस से सीएचसी झींझक ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया की परिजनों को सूचना दे दी है।