देवरहा बाबा हाॅल्ट के पास रेलवे अंडरपास में पानी भरा था ।इसमें एक युवक का शव तैर रहा था। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे शौच करने गए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी ।जहां पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान में जुट गई ।शव की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया है।