कर्वी: चित्रकूट में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी और बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई
चित्रकूट: राज्य कर विभाग ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बृजरानी गेस्ट हाउस में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। डिप्टी कमिश्नर विक्रम अजीत ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन, रिटर्न, ई-इनवॉइसिंग, जीएसटी 2.0, समाधान योजना और मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी। अधिकारियों ने व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।