बदायूं: बदायूं जिला अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में 6 जुलाई को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।
Budaun, Budaun | Jul 5, 2024 बदायूँ जिलाधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को 2 बजे के समय प्राप्त हुई सूचना के अनुसार 06 जुलाई दिन शनिवार 2024 को तहसील सदर में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे व आमजन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाएगा।