बदायूं: अतरपुरा गांव में छत पर झाड़ू लगाने गई महिला बंदरों से डरकर छत से गिरी, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 5, 2024 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के अतरपुरा की रहने वाले वाली 27 वर्षीय मीनदेवी पत्नी महेंद्र 2 जुलाई को छत पर झाडू लगाने गई थी। कि तभी बंदर आ गए और बंदरों ने महिला को घुड़की दी। जिससे महिला घबराकर छत से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन राजकीय मेडिकल कालेज लेकर गए। गुरुवार को मीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।