बारुन: मेंटेनेंस कार्य के कारण कुड़वा फीडर में आज दो घंटे बिजली रहेगी गुल
स्थानीय 33 केवी कुड़वा फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा लाइनों के रखरखाव और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कनीय विद्युत अभियंता अजित रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेस के कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।