धामपुर: नहटौर के गांव सिजौली में गुरुद्वारे के पास गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर क्षेत्र के गांव सिजोली में सोमवार/मंगलवार की रात को गुलदार गुरुद्वारे के पास जाता हुआ नजर आया है। गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है।