डीग: अधिक मास ब्रज परिक्रमा के लिए डीग जिले में पहली बार किए गए व्यापक इंतजाम, 24 घंटे सक्रिय रहेंगे सहायता केंद्र
Deeg, Bharatpur | May 17, 2026 अधिक मास के दौरान होने वाली ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और आपात स्थिति से निपटने के लिए जिलेभर में कुल 08 यात्री सहायता केन्द्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन द्वारा पहली बार इतने बड़े स्तर पर की गई व्यवस्थाओं की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं।