सालासर रोड जाने वाले मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल हो राजकीय जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।