अनूपपुर: जनरल स्टोर में निकला धामन सांप, सर्प प्रहरी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
जैतहरी रोड स्थित वार्ड नंबर 9 में रविंद्र कुमार राठौर के जनरल स्टोर में एक धामन सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया,स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं सर्प प्रहरी की तत्परता की सराहना की जा रही है।