देवघर: झौसा गाड़ी में केसरवानी अतिथि भवन का उद्घाटन हुआ
झौंसा गाड़ी केसरवानी अतिथि भवन का उद्घाटन मंगलवार की सुबह 11:00 बजे विधि विधान के साथ छोटी-छोटी कन्याओं के द्वारा फीता काटकर किया गया। पूजा में केशरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक केसरी, संचालक लोकनाथ केसरी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे ।पूजा में बैठे बैद्यनाथ धाम केसरवानी वैश्य सभा के सभी सदस्यों ने इस उद्घाटन समारोह के लिए एक महीना से तैयारी की थी।