चंदौसी: गुंमथल गांव के जंगलों में लगी भीषण आग, सूचना पर मचा हड़कंप, मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और पाया काबू
चंदौसी क्षेत्र में गुमथल और भुलावई के बीच स्थित खेतों में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग गेहूं के भूसे में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों के साथ उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया