मंगलवार को सुबह 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर बरल रोड स्थित महावीर कामेश कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमल लखारा के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार बाहर गया हुआ था।