भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय, सागर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की पंक्तियों और आतिशबाजी के बीच अटल जी के विचारों, राष्ट्रवाद और सुशासन को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में सांसदडॉ. लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया शामिल हुए।