वाराणसी। शहर के बनारस रेल इंजन कारखाना स्थित सिनेमा हॉल सभागार में शनिवार को Vishva Vedic Sanatan Nyas द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि रविवार को एक दिवसीय वैदिक विषयक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के विभिन्न भागों से विद्वान, संत और आचार्य भाग लेकर वैदिक ज्ञान पर अपने विचार रखेंगे।