पिछोर: बामोर कला में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पत्थर के खंडों में घुसी: बड़ा हादसा होने से टला, कोई जन हानि नहीं हुई,,
ग्राम बामोर कला में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पत्थर के खंडों में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।पिछोर क्षेत्र के ग्राम बामोर कला में आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक चार पहिया स्विफ्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थर के खंडों में घुस गई।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।