मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, अवैध कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार, पांच शराबी भी पकड़े गए
मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज स्थित बजाज शोरूम के पास छापेमारी कर 6.400 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। इस दौरान आशिष कुमार को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद कफ सिरप प्रतिबंधित श्रेणी में आता है और इसका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है।