महाराजगंज: त्रिमुहानी घाट पर पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
सोमवार शाम 6:30 बजे पुलिस मीडिया सेल महाराजगंज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार–सोमवार की मध्यरात्रि त्रिमुहानी घाट पर पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। सदर कोतवाल, SO भिटौली, एसओजी और स्वाट टीम अपराध नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि कुछ अपराधी चोरी की बाइकें नेपाल ले जाने की फिराक में त्रिमुहानी पुल के पास मौजूद हैं। पुल