महाराजगंज: कोटवा में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, विद्युत ट्रांसफार्मर और पोल हुए क्षतिग्रस्त
सोमवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि एक अनियंत्रित टाटा मिनी पिकअप के पलटने से विद्युत ट्रांसफॉर्मर और बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से पूरे कोटवा गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।मिली जानकारी के टाटा मिनी पिकअप पनियरा की तरफ से परतावल की ओर आ रही थी। गांव के समीप