झाझा: बरमसिया गांव में वार्षिक काली पूजा के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
Jhajha, Jamui | Jul 17, 2026 झाझा प्रखंड के बरमसिया गांव स्थित काली मंदिर में आगामी मंगलवार को होने वाली वार्षिक काली पूजा के तहत शुक्रवार को सुबह 9 बजे 251 महिलाओं व युवतियों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। मंदिर से उलाय नदी पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभराव किया गया, जिसके बाद कलश यज्ञशाला में स्थापित किए गए। जय मां काली के जयकारों के साथ 24 घंटे का अष्टयाम और रामधुनी शुरू हुई। य