अरवल: सकरी नहर पर भीषण हादसा: पिकअप पलटने से दर्जनभर घायल, 4 पटना रेफर
Arwal, Arwal | Apr 20, 2026 अरवल जिले के सकरी के पास नहर पर सोमवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पारसी से शादी समारोह से लौट रहे पिकअप पर सवार लोग थे। सामने से आ रही स्कॉर्लियो के अनियंत्रित होने पर पिकअप पलट गया। सभी सवार घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल से पटना एम्स रेफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है