केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में परिवर्तन करते हुए उसके नाम को भी बदला है। गुरुवार दोपहर 2 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस योजना के अंतर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा में जहां 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी लेकिन 'जी-राम-जी' योजना में 125 दिन की रोजगार गारंटी दी जा रही है।