इटाढ़ी नगर पंचायत में कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं। चेयरमैन संजय पाठक ने सब्जी मंडी बाजार समिति, इटाढ़ी में पहुंचकर आवारा कुत्तों के लिए बनाए गए फीडिंग पॉइंट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फीडिंग पॉइंट्स की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं नियमित उपयोग की स्थिति का जायजा लिया।