बारसूर: बारसूर बूढ़ा तालाब के बाहर मिला 7 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीण हुए चिंतित
बारसूर के बूढ़ा तालाब में बारिश के बाद करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ पानी से बाहर आकर खेतों और सड़कों पर घूम रहा है। ग्रामीणों ने तालाब के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने और बच्चों को अकेले न जाने देने की सलाह दी है। वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।