बारां: 80 किलोमीटर पैदल चलकर छुवारी पार्वती का जल लेकर बोहत गांव पहुंचे कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Baran, Baran | Jul 29, 2024 बारां जिले में श्रावण मास में कांवड़िए पवित्र स्थलों से जल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।बोहत कस्बे में तीन दर्जन से अधिक पुरूष महिला शिव भक्त 80 किलोमीटर पैदल चलकर छुवारी महादेव पार्वती नदी का जल भरकर लेकर आने के बाद सभी शिव भक्तों का कस्बे में पहुचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।