हैदरगढ़: हैदरगढ़ मुख्य चौराहे पर नेशनल हाईवे पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर रूप से घायल हुआ
हैदरगढ़ मुख्य चौराहे पर नेशनल हाईवे 731 पर गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। गोला गोकरननाथ के वजीम नगर थाना क्षेत्र निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र राजेश चोटिल हुए है।