मेदिनीनगर (डालटनगंज): पाटन में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल, एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 40 वर्षीय राजमोहन भुइया के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर