बदायूं: उझानी के कृष्ण कॉलोनी में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दो बजे के आसपास कस्बे के मौहल्ला कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली 50 वर्षीय पिंकी पत्नी वेदप्रकाश उस समय घायल हो गई जब वह अपने घर की छत पर कपड़े डालने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद बंदरों के एक झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया और बंदरों के झुंड ने काटकर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।