आत्मा के तत्वावधान में कुमारखंड प्रखंड के पुरैनी पंचायत सरकार भवन परिसर में बुधवार को दिन के ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक रबी फसलों में रोग-कीट प्रबंधन एवं नियंत्रण को लेकर दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।