राजस्थान दिवस समारोह की तैयारी को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर ने बताया कि 14 मार्च से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने कहा कि राजस्थान दिवस के मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में सवाई भारत भी प्रस्तुति देंगे।