सिलाव: सिलाव के सुरुमपुर गांव में 7 दिवसीय भगववत कथा को लेकर निकाली गई कलश सोभा यात्रा
Silao, Nalanda | Jun 30, 2026 सिलाव प्रखंड के सुरुमपुर गांव में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पूरे गांव में जय श्रीराम और राधे-राधे के जयघोष तथा भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।