महुली थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में मंगलवार की शाम उस वक्त मातम छा गया, जब उड़ीसा राज्य से 22 वर्षीय युवक हाशिम पुत्र असद उर्फ जुम्मन का शव तीसरे दिन घर पहुंचा। शाम करीब 7 बजे शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए पूरे गांव के लोग उमड़ पड़े। चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। इकलौते बेटे को खोने का गम परिवार सहन नह